HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : करेंट की चपेट से युवक की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : करेंट की चपेट से युवक की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : करेंट की चपेट से युवक की हुई मौत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार की रात अमारी जुलूस में लगी दुकान की लाइट सही करते समय विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शादाब (25) पुत्र इस्तखार गांव में आयोजित दो दिवसीय जुलूस अमारी में अंगूठी की दुकान लगाया था। युवक दुकान में बल्ब आदि लगा रहा था, इसी दौरान विद्युत प्रवावित तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read