HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया बाजार के पास से पुलिस ने 800 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक राम विशाल, कांस्टेबल मशकूर अहमद व संदीप खरवार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने अरसिया बाजार के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बरौडा ख्वाजापुर गांव निवासी कपिलदेव पुत्र राम केवल धुरिया के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read