HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्राथमिक विद्यालय कुरेथू के प्रधानाध्यापक निलम्बित

JAUNPUR NEWS : प्राथमिक विद्यालय कुरेथू के प्रधानाध्यापक निलम्बित

JAUNPUR NEWS : प्राथमिक विद्यालय कुरेथू के प्रधानाध्यापक निलम्बित

शिक्षिका से अश्लील हरकत करने पर हुई कार्यवाही
जांच के लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला नामित
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। स्पष्टीकरण मांगते हुए जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला को नामित कर दिया। मालूम हो कि धर्मापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुरेथू में शिक्षक नेता एवं प्रधानाध्यापक संजय राय कार्यरत हैं। कुछ दिन पूर्व विद्यालय की शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करते हुए उनका वीडियो बन गया। वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई और मामले की जांच बीएसए ने करवाई। पाया गया कि प्रधानाध्यापक दारा अश्लील हरकत करने वाला वीडियो सही है। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक संजय राय को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही मामले की जांच के लिए विकास खंड करंजाकला के खंड शिक्षा अधिकारी को नामित कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read