HomeJaunpurJaunpur News : योग से होता है शरीर का सर्वांगीण विकास: जगदीश...

Jaunpur News : योग से होता है शरीर का सर्वांगीण विकास: जगदीश जी

Jaunpur News : योग से होता है शरीर का सर्वांगीण विकास: जगदीश जी

जेएन इण्टरनेशनल स्कूल में आयोजित 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जिला मुख्यालय से सटे कन्धरपुर गांव में संचालित जेएन इण्टरनेशनल स्कूल में आयोजित 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान पतंजलि युवा भारत के जिला महाविद्यालय एवं प्रतियोगिता प्रभारी/योग प्रशिक्षक जगदीश यादव ने विद्यालय के छात्रों को योगासन एवं प्राणायाम कराकर उसके लाभ के बारे में बताया। साथ ही श्री यादव ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, व्रज आसन, सुख आसन, सिद्ध आसन, पद्मासन, भत्रिका प्राणायाम, कपाल भांति, अनुलोम—विलोम, भ्रामरी, योगिंग जागिंग आदि का अभ्यास कराया। इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ एवं रोगमुक्त रहने के लिये अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। योग से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर मैनेजर शैलेश यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी क्रम में विद्यालय परिवार द्वारा योग गुरू जगदीश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read