HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पहलवान सौरभ को किया गया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : पहलवान सौरभ को किया गया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : पहलवान सौरभ को किया गया सम्मानित

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। कजाकिस्तान में भारत का झंडा लहराने वाले पहलवान सौरभ यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष लालजी यादव सहित उनकी पूरी टीम ने सम्मानित किया।
बता दें कि सौरभ यादव धर्मापुर ब्लॉक के गजना निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान सीआरपीएफ के हवलदार लालमन यादव के पुत्र हैं। यह होनहार छात्र कक्षा 5 पास करने के बाद गोरखपुर हॉस्टल के लिए चयन हुआ।

वहीं पढ़ाई के साथ अपनी कुश्ती की तैयारी हॉस्टल से ही कर रहे हैं। मेडल प्राप्त करने के बाद गृह जनपद आने पर क्षेत्र के पहलवान एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा स्टेशन से ही बैंड—बाजा के साथ स्वागत करते हुए इष्ट देवी मां शीतला धाम में दर्शन सीधे गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर पहुंचे जहां लालजी यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत हुआ।
इस अवसर पर धर्मापुर प्रधान जयहिंद यादव, नरेंद्र यादव, सीआरपीएफ के हवलदार लालमन यादव, धर्मेंद्र यादव, शिवधनी यादव, ऋषि यादव, गौरव यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read