HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

JAUNPUR NEWS : मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

JAUNPUR NEWS : मेडिकल कॉलेज में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता अभियान के आयोजन हुआ जहां प्राचार्य ने लोगों को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. शिवकुमार ने बताया कि बढ़ती हुई मानसिक बीमारियों के बारे में उपस्थित मेडिकल छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों को जागरूक करना होगा। समस्या अत्यधिक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। यदि उन्हें महसूस होता है कि वह अस्वस्थ है तो वह तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एए जाफरी ने विभिन्न मानसिक बीमारियों के बारे में बताया तथा उसके बचाव के बारे में भी लोगों को संबोधित किया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. विनोद वर्मा ने विस्तारपूर्वक मानसिक रोग के कारण लक्षण एवं उसके निवारण के बारे में चर्चा किया। साथ ही बताया कि तनाव, चिंता, अकेलापन, शारीरिक बीमारियां, पारिवारिक समस्याएं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के लिए मुख्य कारण होते हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे के मुताबिक वर्तमान में 10.3 जनसंख्या किसी ने किसी मानसिक बीमारी से ग्रसित है। लोगों में नशा सेवन और आत्महत्या की समस्या बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर डॉ राजश्री यादव विभागाध्यक्ष ईएनटी, डा. चंद्रभान चंद्र, डॉ जितेंद्र कुमार, डा. आंचल सिंह, डा. हमजा सहित समस्त कर्मचारी, मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, मरीज आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read