HomeJaunpurJaunpur News: महिलाओं को सुरक्षा व कानून की दी गयी जानकारी

Jaunpur News: महिलाओं को सुरक्षा व कानून की दी गयी जानकारी

  • महिलाओं को सुरक्षा व कानून की दी गयी जानकारी

तेजस टूडे सं.
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय चौकी क्षेत्र के रामलीला गली में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के जागरूकता को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गांव की महिलाओं को सुरक्षा, कानून और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
चौपाल में मौजूद पुलिसकर्मी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के बारे में जागरूक किया।साथ ही कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान कई महिलाएं और बालिकाओं की उपस्थित रही जिन्होंने अपनी समस्याएं भी साझा किया। पुलिस टीम ने सभी की बातें ध्यान से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी मुफ्तीगंज चौकी उपनिरीक्षक राजबलि यादव, दीवान प्रमोद कुमार, रामविलास, महिला कांस्टेबल अंतिमा गीता आदि की उपस्थिति रही जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया कि ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें जागरूक करना है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read