HomeJaunpurJaunpur News: कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Jaunpur News: कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

  • कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पोरई खुर्द निवासी अरविंद यादव के कच्चे मकान में शनिवार की रात अचानक आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया। इस घटना में घर में रखा समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो गया जिससे पीड़ित परिवार के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
घटना उस समय घटित हुई जब परिवार के सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। अचानक मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
पीड़ित के अनुसार आग की चपेट में आकर लगभग 15 कुन्तल गेहूँ, चावल, दाल, चना, मटर के साथ कपड़े, बर्तन सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हो चुकी थी। घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे पुनः अपना जीवन यापन शुरू कर सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read