Jaunpur News : कुएं में गिरी महिला गम्भीर रूप से हुई घायल
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में सोमवार की भोर में 62 वर्षीय महिला कुए में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उक्त गांव निवासी गीता सिंह पत्नी स्वर्गीय दुखरन सिंह की मानसिक हालात कभी कभी खराब हो जाती है। वह अक्सर कहीं निकल जाती है।
सोमवार की भोर में लगभग साढ़े 3 बजे वे घर से निकल गयी। लोगों को कुछ पता नहीं चला। जब वे सुबह तक नहीं दिखी तब लोगों ने उनको ढूढ़ना शुरू किया। वे गांव में ही मनोज गुप्ता के कुए में गिरी मिली। लोगों ने उनको किसी तरह बाहर निकाला। उनके दोनों हाथ टूट गए है। शरीर में भी काफी चोट आयी है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।