HomeJaunpurJaunpur News: पुलिस के साथ पत्नी पहुंची ससुराल, की हंगामा

Jaunpur News: पुलिस के साथ पत्नी पहुंची ससुराल, की हंगामा

  • पुलिस के साथ पत्नी पहुंची ससुराल, की हंगामा

  • शौहर पर बीबी ने दूसरी शादी का लगाया आरोप

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के भटियारी सराय में शनिवार की शाम एक पारिवारिक विवाद ने अचानक गम्भीर रूप ले लिया। जफराबाद क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता पुलिस टीम के साथ अपने ससुराल पहुँची जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला के पहुँचते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना चर्चा का विषय बन गई।

दहेज उत्पीड़न एवं दूसरी शादी के आरोप
उक्त वार्ड निवासी सुमैया पत्नी नदीम अहमद ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। सुमैया का कहना है कि उसकी शादी 5 मई 2022 को नदीम अहमद के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कम दहेज मिलने के कारण उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के अनुसार 22 अक्टूबर 2022 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और न्यायालय में भरण-पोषण के लिए धारा 125 सीआरपीसी के तहत मुकदमा दायर किया जो वर्तमान में विचाराधीन है।

पुलिस के साथ ससुराल पहुँची पीड़िता, हुआ हंगामा
इसी बीच सुमैया को सूचना मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस सूचना की पुष्टि करने के लिए वह पुलिस टीम के साथ अपने ससुराल पहुँची महिला के पहुँचते ही घर में तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान सास और कथित दूसरी पत्नी ने मिलकर सुमैया के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।

इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म
घटना की सूचना पूरे मोहल्ले में फैलते ही यह मामला चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जाँच जारी है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है जबकि ससुराल पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि न्यायालय में परिवाद दाखिल है। न्यायालय के आदेश के बिना पुलिस इस प्रकरण में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read