HomeJaunpurJaunpur News: कृषि अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान का किया निरीक्षण

Jaunpur News: कृषि अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान का किया निरीक्षण

  • कृषि अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान का किया निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने स्थानीय तहसील के अन्तर्गत सहज जनसेवा केंद्र पर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। निरीक्षण के समय बदलापुर तहसील के नोडल अधिकारी सुनील सिंह और सहायक विकास अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारी विनय सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सहायक होगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस निरीक्षण का उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना है जिससे जनपद की मौजूदा स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

फार्मर रजिस्ट्री के लाभ में शामिल
सरकारी कृषि योजनाओं में भागीदारी। ऋण और सब्सिडी प्राप्त करने में आसानी। कृषि विकास के लिए तकनीकी सहायता। किसानों के अधिकारों की सुरक्षा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read