HomeJaunpurJaunpur News : अधिकारियों को क्यों नहीं दिखायी देती गरीबों की झोपड़ी?

Jaunpur News : अधिकारियों को क्यों नहीं दिखायी देती गरीबों की झोपड़ी?

Jaunpur News : अधिकारियों को क्यों नहीं दिखायी देती गरीबों की झोपड़ी?

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले गांवों की स्थिति कुछ ऐसी है कि जो लोग वास्तव में गरीब और कमजोर तबके के हैं जिनकी आवाज अधिकारियों के कानों तक नहीं पहुंच पाती, जिनकी बात अधिकारी सुनना भी नहीं पसंद करते। यही कारण है कि उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है और उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है। ऐसे ही ग्रामसभा बंजारेपुर की हाजरा बेगम जो विधवा है, के पास न रहने के लिये आवास है और न ही कोई रोजी-रोटी की उत्तम व्यवस्था है।

किसी तरह से टूटी-फूटी झोपड़ी में गुजारा कर रही है लेकिन फिर भी इनकी समस्या न अधिकारियों को दिखाई दी और न ही उन दलालों को दिखाई दी। जिन्होंने उन लोगों को आवास मुहैया कराया जिनके पास रहने की समुचित व्यवस्था है, यहां कुछ लोग ऐसे हैं जो बने हुए पक्के मकान को तोड़कर आवास का लाभ ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जिनको रहने का ठिकाना नहीं है। अगर वास्तव में आवास आवंटन में जो धांधली हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तो 90 प्रतिशत पात्रों को आवास दिया ही नहीं गया है। गरीबों का हक अमीर खा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read