Jaunpur News : यूक्रेन में फंसी जौनपुर की छात्रा, परिवार ने प्रधानमंत्री से लगायी मदद की गुहार

Jaunpur News : यूक्रेन में फंसी जौनपुर की छात्रा, परिवार ने प्रधानमंत्री से लगायी मदद की गुहार

जौनपुर। यूक्रेन और रूस के युद्ध की वजह से उत्तर प्रदेश के तमाम परिवारों की चिन्ता बढ़ गई है। दरअसल यहां के तमाम छात्र-छात्राएं वहां फंस गए हैं। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा मिलिट्री आपरेशन का आदेश दिये जाने के बाद यूक्रेन में पढ़ रहे यहां के छात्र-छात्राओं के परिवारों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

यही नहीं, अब ऐसे बच्चों के अभिभावक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन में इस समय जौनपुर के अलावा आगरा, संभल, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा समेत तमाम जिलों के छात्र फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के करीब 3 हजार छात्र यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। जौनपुर जिला मुख्यालय से सटे कुद्दूपुर निवासी शैलेश सिंह की बेटी सुष्मिता सिंह भी यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी हुई हैं और अपने वतन वापसी के लिए काफी कोशिशें कर चुकी है, मगर नाकाम है।

बता दें कि सुष्मिता कीव में एमबीबीएस चौथे सेमेस्टर की छात्रा है जो पिछले 4 सालों से वहीं रह रही है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ जाने से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजनों का सम्पर्क सुष्मिता के साथ बना हुआ है लेकिन वहां की स्थिति गंभीर होते देख परिजन काफी परेशान हैं। अब परिजनों ने सरकार से मांग किया है कि उनके बच्चों को यूक्रेन से किसी तरह से अपने देश वापस लाया जाय। सुष्मिता के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने बच्चों को यूक्रेन से भारत लाने की गुहार लगाई है। यूक्रेन में फंसे सभी बच्चों के परिजन उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat