JAUNPUR NEWS : आंधी—तूफान से गेहूं की फसल बर्बाद, किसान हलकान

JAUNPUR NEWS : आंधी—तूफान से गेहूं की फसल बर्बाद, किसान हलकान

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में रविवार के दिन गरज व चमक के साथ शाम को तेज हवा चली इससे तापमान में गिरावट आ गई। वहीं रात करीब दस बजे आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई जिससे क्षेत्र की कई एकड़ गेंहू की फसल बर्बाद हो गयी। आंधी पानी के कारण गेहूं की फसल लोट गयी है। सुबह जब नींद खुली तो लहलहाती व पकी गेंहू की फसल जमीन पर लोटी देख किसानो के पैरो तले से जमीन खिसक गई।

नादौली गांव के दीपनारायण सिंह समेत अन्य किसानो ने बताया कि गेहूं पकने की स्थिति में थी। फसल लोट जाने से फसल कमजोर हो जायेगी जिसके चलते पैदावार भी कम होगी। किसानों ने बताया कि गिरे फसल को काटने के लिए मजदूर भी जल्दी तैयार नही होते हैं। असमय बरसात के कारण चना मटर पर भी बुरा असर पड़ा है। तेज हवा के कारण आम की बौर भी झड़ गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent