Jaunpur News : हाथी छोड़कर कांग्रेसी हुये विक्रम
Jaunpur News : हाथी छोड़कर कांग्रेसी हुये विक्रम
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी सदस्यता
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला संयोजक रहे विक्रम सिंह विक्की ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सामने सदस्यता ग्रहण की। विक्रम सिंह बसपा छोड़कर हाथ के साथ हो गए। बसपा में लंबे समय से सक्रिय जिले की राजनीति में शाहगंज के निवासी विक्रम सिंह विक्की ने वर्ष 2000 में बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
बूथ स्तर से विधानसभा और फिर जिला स्तर पर पार्टी के विभिन्न पदों पर काम किया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वे पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन बसपा से उम्मीद पूरा न होते देखकर उन्होंने पाला बदल लिया। बुधवार को प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद के साथ लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सामने साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण कर ली।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।