HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एक्सप्रेस-वे पर मृत पड़े पशु से टकराया वाहन

JAUNPUR NEWS : एक्सप्रेस-वे पर मृत पड़े पशु से टकराया वाहन

JAUNPUR NEWS : एक्सप्रेस-वे पर मृत पड़े पशु से टकराया वाहन

चिकित्सक दम्पति वाहन से बच्चों संग जा रहे थे लखनऊ
शाहगंज, जौनपुर
शाहगंज, जौनपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक चिकित्सक दम्पत्ति परिवार सड़क पर मृत पड़े पशु के कारण बड़े हादसे का शिकार हो गये। घटना में चिकित्सक दम्पति मामूली रुप से घायल हो गये। वहीं कार से बाहर आने के बाद आग लग गया। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं पूरा परिवार सदमे में है। जानकारी के अनुसार नगर के डिहवा भादी गांव निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डा. महफूज अहमद अपनी पत्नी नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सहरोजा बानो व दो बच्चों उमर व शहनाज के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से शनिवार की रात अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। सुल्तानपुर एयर स्ट्रिप के पहले सड़क पर एक गोवंश मरा पड़ा था। जिसे चालक डा. महफूज देख नहीं पाये। टक्कर के बाद कार पलटकर विपरीत दिशा की ओर मुड़ गया। आनन फानन में ड्राइवर साइड से चारों लोग बाहर आये। बाहर निकलने के बाद कार धूं धूं कर जलने लगा। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद कार का एयर बैग खुल गया। शुक्र रहा कि कार आटो लाक नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा सम्भव था। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी के बाद शुभचिंतकों का तांता घर पर लगा हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read