असम विवि में परचम लहराने वाले उत्सव के जौनपुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जनपद के युवा उत्सव सिंह ने असम केंद्रीय विश्वविद्यालय सिलचर के छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री पद पर शानदार जीत दर्ज कर जौनपुर का मान बढ़ा दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी उत्सव सिंह को 1372 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीतम सिंघा को 1138 मत प्राप्त हुए। इस तरह उत्सव ने 234 मतों के अंतर से जीत हासिल किया।
शुक्रवार को जौनपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर समर्थकों और युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजयुमो जिला महामंत्री विकास ओझा, सर्वेश, आदित्य जायसवाल, शुभम प्रजापति, दिव्यांशु सिंह, रक्षित प्रताप सिंह, साईं राम यादव सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे।
इस दौरान उत्सव के नाना राजभरत सिंह ने माला पहनाकर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उत्सव की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी और गौरव का माहौल है।











