HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें: प्रो. रणजीत

JAUNPUR NEWS : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें: प्रो. रणजीत

JAUNPUR NEWS : हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें: प्रो. रणजीत

हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सुइथाकला,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में हिंदी दिवस पर प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई जहां उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसका प्रयोग अधिकाधिक होना चाहिए। राजनीति विज्ञान के प्रो. अरविंद सिंह ने हिंदी के महत्व को बताते हुए हिंदी भाषा की उदारता और विशिष्टता पर चर्चा करते हुये कविता पाठ भी किया। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने कहा कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी में ही बात करें। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने हिंदी भाषा और साहित्य के उद्भव और विकास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संविधान में हिंदी के उल्लिखित प्रावधान की चर्चा की। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ नीलू सिंह ने हिंदी के निरंतर विकास के बारे में बताया। साथ ही कविता पाठ भी किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ अविनाश वर्मा ने किया। अन्त में डॉ आलोक प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विष्णुकांत त्रिपाठी, विकास यादव, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read