HomeJaunpurJaunpur News : नदी के किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश, मचा...

Jaunpur News : नदी के किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश, मचा हड़कम्प

Jaunpur News : नदी के किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश, मचा हड़कम्प

केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव में गोमती नदी के किनारे स्थित एक बगीचे में शुक्रवार को अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों के अनुसार उक्त युवती का शव देखने से उम्र लगभग 30 वर्ष लग रही थी। देखने में मजदूर लग रही थी। उसका पेट फूला हुआ था।

अनुमान है कि शव पानी में रहने के चलते उसका पेट फूल गया हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव गोमती नदी में किनारे फंसा पड़ा था। बगीचे की ओर टहलने निकले कुछ युवकों की नजर पड़ी तो उनमें से किसी ने कोतवाल लक्ष्मण पर्वत को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास किये लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read