Jaunpur News : महिलाओं ने स्कूटी रैली के माध्यम से मतदान करने को किया प्रेरित

Jaunpur News : महिलाओं ने स्कूटी रैली के माध्यम से मतदान करने को किया प्रेरित

जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में इंग्लिश क्लब जफराबाद रोड से महिला स्कूटी रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक व प्रेरित किया गया। रैली निकलने से पूर्व पिंक रोड का फीता काटकर शुभारंभ आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अंकिता राज व जनपद न्यायाधीश की पत्नी नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने केक काटकर हवा में बैलून उड़ाया तथा मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में महिलाएं पिंक ड्रेस पहने, स्कूटी पर मतदाता जागरूकता स्टीकर व पिंक बैलून लगाये 7 मार्च को मतदान करने हेतु जागरूकता नारे लगाते चल रही थीं। रैली अम्बेडकर तिराहा, कचहरी रोड, ओलन्दगंज, सद्भावना पुल, चहारसू होते हुए शाही किला तक गयी। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश मदनपाल सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी जरुरी है, इसलिए सभी वोटर मतदान अवश्य करें। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि जनपद मतदाता सूची में जेंडर रेशियों में काफी बढ़ोत्तरी हुई। अब सभी मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि 7 मार्च को मतदान कर अपना फर्ज निभायें। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में कुल लगभग 57.5 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें 63 प्रतिशत मतदान महिलाओं ने किया था। यहा की महिलाएं अधिक जागरूक हैं, अब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने परिवार, समाज के सभी मतदाताओं के साथ विशेष रूप से पुरुषों को मतदान करने हेतु जागरूक व प्रेरित करें। इस बार शत-प्रतिशत मतदान करने का प्रयास करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रैली का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है।

उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल ने आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी रावत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक आरके पंडित, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चन ओझा, मछलीशहर ज्योति सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित काफी संख्या में बेसिक स्कूलों की महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat