Jaunpur News : जौनपुर पहुंची सपा की बेरोजगार-किसान-मजदूर संवाद यात्रा
Jaunpur News : जौनपुर पहुंची सपा की बेरोजगार-किसान-मजदूर संवाद यात्रा
भाजपा अपनी साख खो चुकीः राघवेन्द्र यादव
जौनपुर। बेरोजगार-किसान-मजदूर संवाद यात्रा के जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सभा हुई जहां बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा अपनी साख खो चुकी है। वह झूठ का प्रशिक्षण केन्द्र बन गई है। जनता से वादे करके भूल जाना भाजपा का चरित्र हो गया है।
यह जनता को धोखा देना है। डॉ. राम मनोहर लोहिया मानते थे कि वादाखिलाफी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। इस हिसाब से भाजपा बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी है जिसने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादे भी भुला दिए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्या और संचालन आंनद गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, राज बहादुर यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्याम बहादुर पाल, शिवजीत यादव, रजनीश मिश्रा, मनोज मौर्या, आरिफ हबीब, समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव, डा. ईश्वर लाल यादव, यादवेंद्र यादव, मनोज मौर्य सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।