HomeJaunpurJaunpur News:धोखाधड़ी के आरोप मे दो वांछित गिरफ्तार

Jaunpur News:धोखाधड़ी के आरोप मे दो वांछित गिरफ्तार

Jaunpur News:धोखाधड़ी के आरोप मे दो वांछित गिरफ्तार

मड़ियाहूं, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में धारा 409/420 भादंवि थाना मड़ियाहूं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण संजय सिंह पुत्र बन्धु लाल निवासी धरमदेवा पोस्ट छतहां थाना पड़री जनपद मिर्जापुर एवं बचाऊ लाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम तिलिया पोस्ट हिनौता थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को मिली सूचना पर बहद ग्राम कस्बा मड़ियाहूं भगत सिंह तिराहे से गिरफ्तार कर लियागया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही करके चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर बेईमानी व षड्यन्त्र करके बैक को हानि पहुंचाने की नियत से बैंक के पैसों का अमानत में खयानत किया गया। उक्त घटना के बावत प्राप्त तहरीरी सूचना पर धारा 409/420 भादंवि बनाम पंकज पाण्डेय आदि पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में संजय सिंह एवं बचाऊ लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अलावा उ.नि. महेन्द्र यादव, हे.का. कपिल पासवान, हे.का. अभिषेक पाठक शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read