HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, उपचार...

JAUNPUR NEWS : नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, उपचार के दौरान एक की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, उपचार के दौरान एक की हुई मौत

तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भीलमपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार (महादेव) 40 वर्ष पुत्र मुन्नी लाल शर्मा एवं जीत लाल पुत्र रघुनंदन मंगलवार शाम 6 बजे के करीब बेलवार बाजार से बच्चे की दवा लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में गोलहनामऊ नहर के पास सड़क पर नीलगाय ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोग दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले गये जहां डॉक्टरों ने प़ाथमिक उपचार के उपरांत प़वेश को स्थित की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। उपचार हेतु ले जाते समय अधेड़ ने रास्ते में ही दम तोड दिया। वहीं दूसरे घायल का इलाज हो रहा है। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। पत्नी के साथ मृतक के दोनों बच्चों का रो—रो कर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read