Jaunpur News : कैंडल मार्च निकालकर धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्घांजलि

Jaunpur News : कैंडल मार्च निकालकर धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्घांजलि

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय बाजार में बुधवार की शाम पराऊगंज उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों, व्यापारियों, सपा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने सपा संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को पराऊगंज बाजार के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव के नेतृत्व में सपा संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के दु:खद निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम गांव के ग्राम प्रधानों, व्यापारियों, सपा कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने उपस्थित होकर कैंडल मार्च निकालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कैंडल मार्च निकालते हुए धरती पुत्र मुलायम सिंह अमर रहे। जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा जैसे नारों से आसमान गूंज उठा।सभास्थल पर लोगों द्वारा नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शिवचन्द यादव ने कहा कि नेताजी के निधन से एक युग का अंत हो गया। नेताजी सच्चे समाजवादी थे। इस मौके पर विजय यादव प्रधान छातीडिह, अमरनाथ यादव प्रधान सरैयाॅ, भानु प्रताप यादव प्रधान महुवारी, बलिष्ठ यादव पूर्व प्रधान थौर, अशोक यादव पूर्व प्रधान छातीडिह, विजय सरोज, पकंज यादव, रमजान अली, राकेश सोनकर, राहुल सरोज, नरसिंह यादव, बच्चे लाल यादव, राजेन्द्र पटेल, अमरजीत यादव, संजय यादव, दुर्गेश यादव, सुनील यादव, कल्लू यादव, सतीश गुप्ता, रोहित गौतम, अमित विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Free OPD on World Arthritis Day (Wednesday, 12 October 2022): Durga City Hospital & Trauma Center | Address: Naiganj, Prayagraj Road, District Jaunpur | Contact: 9519842524, 9621082524, 9651442524, 9918777964 Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent