HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पर्यावरण सुधार के लिये पेड़—पौधे आवश्यक: डा. राजकुमार

JAUNPUR NEWS : पर्यावरण सुधार के लिये पेड़—पौधे आवश्यक: डा. राजकुमार

JAUNPUR NEWS : पर्यावरण सुधार के लिये पेड़—पौधे आवश्यक: डा. राजकुमार

पूविवि के विद्यार्थियों में 90 पौधा दान करके किया पौधरोपण
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बीटेक कंप्यूटर साइंस सेकेंड सेमेस्टर और शोध छात्रों द्वारा 90 पेड़—पौधों का दान किया गया। इन पौधों को इंजीनियरिंग संस्थान के पास नवनिर्मित डिवाइडर एवं सड़क किनारे लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ राजकुमार ने कहा कि पेड़—पौधे लगाने से हमारा वातावरण संतुलित होता है तथा जलवायु परिवर्तन भी ठीक होता है।

पौधरोपण करने से न सिर्फ हमारा जीवन, बल्कि जंगलों में जीव जंतुओं को भी राहत मिलता है। पेड़—पौधे लगाना अपने अच्छे भविष्य के निर्माण की नींव रखने के बराबर है, इसीलिए कहा जाता है कि वृक्ष है तो जीवन है। इन पौधों में आम, फॉक्सटेल पाम, बोतल पाम, बौगैनविलिया कामिनी, पीपल शामिल हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए पंजिका पर इन छात्र-छात्राओं द्वारा इसकी प्रविष्टि कराई गई। इसको यूपी गवर्नमेंट के पोर्टल हरीतिमा अमृत पर भी अपलोड किया गया। पौधरोपण अभियान में छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ मनीष गुप्ता, डॉ मनीष प्रताप सिंह, डा. इंद्रेश गंगवार, डा. नितेश जायसवाल समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read