HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मानव जीवन के लिये संजीवनी हैं पेड़-पौधे: अरविन्द पटेल

JAUNPUR NEWS : मानव जीवन के लिये संजीवनी हैं पेड़-पौधे: अरविन्द पटेल

JAUNPUR NEWS : मानव जीवन के लिये संजीवनी हैं पेड़-पौधे: अरविन्द पटेल

जौनपुर। वृक्ष मानव जीवन के लिए संजीवनी हैं। सदियों से ऋषि-मुनियों ने मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के लिए पेड़-पौधों को लगाकर उनकी पूजा-अर्चना शुरू की। उक्त बातें नगर पंचायत कजगांव में जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल द्वारा सरदार सेना के बैनर तले पर्यावरण को लेकर पौधरोपण का आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म में पीपल, नीम आदि पेड़ों की पूजा इस लिए की जाती है कि यह पेड़ मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के जीवन को प्रतिदिन ऑक्सीजन के रूप में संजीवनी प्रदान करते हैं। पीपल के पेड़ से सबसे अधिक मात्रा में मानव जीवन को श्रोत ऑक्सीजन प्राप्त होता है, इसलिए प्रत्येक मानव की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि स्वयं जीवन रक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधे लगायें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर पीपल का पेड़ अवश्य लगाएं और स्वस्थ व निरोग रहे। इस दौरान आम व नीम के दर्जनों पौधे लगाये गये। इस अवसर पर अनिल यादव, वृजेन्द्र पटेल, श्याम सुंदर पटेल, हरिशंकर पटेल, मुन्ना लाल पटेल, सुर्यांश पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read