HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : श्रीरामचरितमानस रत्नों का भण्डार: संदीप कृष्ण

JAUNPUR NEWS : श्रीरामचरितमानस रत्नों का भण्डार: संदीप कृष्ण

JAUNPUR NEWS : श्रीरामचरितमानस रत्नों का भण्डार: संदीप कृष्ण

पराऊगंज, जौनपुर। दिव्य श्री रामकथा अमृत वर्षा का आयोजन चँवरी बाजार में किया गया। सात दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन श्रीराम जन्मोत्सव संगीतमय श्रीराम कथा का भाव बोध कराते हुए नैमिषारण्य से पधारे व्यासपीठ संदीप कृष्ण महाराज ने श्रीराम के जीवन को रेखांकित करते हुए बताया कि मानस रत्नों का भंडार है। जिस समाज में माल्यवंत जैसे वृद्धों का अपमान होता है वहां रावण राज्य आ जाता है, जिस राज्य में सुमंत जैसे मंत्री का सम्मान होता है वहां रामराज्य होता है। उन्होंने श्रीरामचरित मानस का बोध कराते हुए कहा कि जहां विचारों से काम नहीं होता है वहां लंका कांड होता है, जहां विचारों से काम होता है वहा सुंदरकाण्ड होता है। कथा में श्रीराम जन्मोत्सव का अलौकिक दृश्य उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचस्थ व्यासपीठ का अभिनंदन कथा के आयोजक सुभाष चन्द्र सेठ ने किया। इस अवसर पर रुकमणी सोनी, कांति सोनी, मधुरा सोनी, कविता सोनी, ग्राम प्रधान तिलकधारी यादव, भावेश सोनी, विपुल सोनी, लक्ष्मीशंकर यादव, यतन यादव, राधेश्याम गुप्ता समेत सैकड़ों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आरती वन्दन सुभाष चन्द्र सेठ ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read