JAUNPUR NEWS : रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी का हुआ स्थानान्तरण
सुनील कुमार दिवाकर होंगे नये प्रभारी
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा का स्थानांतरण नई दिल्ली के लिए हो गया। शनिवार को भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ।आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जवान एवं रेलवे स्टेशन अधीक्षक समेत तमाम कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। श्री सिन्हा का 29 महीने का कार्यकाल रहा।वाराणसी कैंट से स्थानांतरित हो 28 मार्च वर्ष 2021 में जंक्शन स्थित थाने पर पोस्ट किये गये थे। वहीं जम्मू से आ रहे सुनील कुमार दिवाकर जंक्शन के नये प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। फिलहाल अभी चार्ज नहीं लिया है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र यादव, जीआरपी चौकी प्रभारी युजवेन्द्र सिंह, एसआई रमेश यादव, कांस्टेबल मंगलेश सिंह, अरुण सिंह, जनार्दन यादव, अंजलि भीमान आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











