HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर में स्व-गणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण सम्पन्न

Jaunpur News: जौनपुर में स्व-गणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण सम्पन्न

  • जौनपुर में स्व-गणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जनगणना से संबंधित विशेष कार्यशाला सम्पन्न हुई जहां संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को स्व गणना से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारत की जनगणना 2027 से संबंधित समस्त कार्य विशेष रूप से प्रथम चरण में संचालित हो रहे हैं जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग निर्धारित तिथियों में स्वर गणना स्वयं भी करनी है तथा विभाग से संबंधित समस्त लोगों को भी कराना है।
स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक लगातार चलेगा। जनपद स्तर पर अलग-अलग विभागों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं जिसमें उन्हें विशेष अभियान चालाना है। सभी लोग इसमें सहयोग करें और व्यापक प्रचार—प्रसार करके अधिकतम जनपद के नागरिकों का स्व गणना में प्रतिभागिता करायें।

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा ने प्रशिक्षण में आए हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व गणना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस कार्य में पूरी निष्ठा लगकर आप सभी समय से इस कार्य को पूर्ण कराये। स्व गणना करने की प्रक्रिया के बारे में पोर्टल संबंधित प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग द्वारा दिया गया। सभी को भलीभांति प्रशिक्षित किया गया तथा ओपन सेशन भी रखा गया। स्वगणना हेतु संबंधित पोर्टल का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना है और सावधानीपूर्वक उसमें दिए गए सभी प्रश्नों का उत्तर सटीकता से भरा जाना है।
कार्यशाला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव, डीडीओ मीनाक्षी देवी, सांख्यिकीय अन्वेषक युवराज गर्ग, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, डीपीओ, सीडीपीओ सहित जनपद के समस्त जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read