योग अपनायें, गर्मी को हरायें और स्वस्थ जीवन पायें…
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। श्याम मंदिर में चल रही नियमित योग कक्षा में आज का सत्र विशेष रूप से गर्मी से बचाव के योगिक उपायों पर केंद्रित रहा। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा उपस्थित समस्त योग साधकों को बताया गया कि बढ़ती गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा, संतुलित और ऊर्जावान बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। योगाचार्य ने प्रतिभागियों को शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम और चंद्र भेदन प्राणायाम का अभ्यास कराया जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में अत्यंत लाभकारी होते हैं। साथ ही शवासन और योग निद्रा के माध्यम से मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के उपाय भी बताए गए। योगाचार्य ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर की गर्मी संतुलित रहती है, बल्कि लू, थकान, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है। उन्होंने साधकों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, हल्का और सात्विक आहार लेने तथा तेज धूप से बचने की भी सलाह दी। इस योग सत्र में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। अंत में सभी साधकों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया और स्वस्थ जीवन की ओर एक और कदम बढ़ायें योग अपनाएं, गर्मी को हराएं और स्वस्थ जीवन पायें शिविर में अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल, मुकेश, राजेश, दीपक, अरिहंत जैन, अनमोल, ऋषभ, रचना अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, मेघा मोदी, मीनू अग्रवाल, वेनू मोदी, नीलम, रोशनी, साधना, सपना, श्वेता, राशि, छवि, खुशी, वृंदा, सुमन सहित अन्य ज़न उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



