Jaunpur News : जौनपुर को तीर्थ बनाने के लिये देव संस्कृति दिग्विजय अभियान में 4 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

Jaunpur News : जौनपुर को तीर्थ बनाने के लिये देव संस्कृति दिग्विजय अभियान में 4 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। आदि गंगा गोमती के के दोनों किनारों पर बसे जौनपुर को तीर्थ बनाने के लिए देव संस्कृति दिग्विजय अभियान शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री प्रज्ञा महिला मंडल जज कालोनी द्वारा 22, 23, 24 व 25 दिसंबर को जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट जज कालोनी के गुरू देशबंधु पद्माकर मिश्र ने बताया कि 22 दिसंबर बुधवार को प्रातः 8 बजे से कलश शोभायात्रा बहनों भाइयों द्वारा निकाली जाएगी जो महिला मंडल से रोडवेज, जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज, हनुमान घाट होते हुए पुनः प्रज्ञा मंडल पर समाप्त होगी।

Jaunpur News : People are making rounds of CMO office for transfer

साथ ही सायंकाल 5 बजे से 9 बजे तक भक्तिमय संगीत प्रवचन एवं देव पूजन के संबंध में टोलियां द्वारा चर्चा महापुराण कथा की जाएगी। इसी प्रकार 23 दिसंबर को ातः काल 8 से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ 11 बजे तक अन्नप्राशन संस्कार मुंडन संस्कार दीक्षा संस्कार नामकरण संस्कार विद्यारंभ संस्कार टोली द्वारा बताए जाएंगे। तदुपरांत सायंकाल 5 बजे से 9 बजे तक शांतिकुंज की टोली द्वारा उद्बोधन किया जाएगा।

इसी प्रकार 24 दिसंबर शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से नौ कुंडीय यज्ञ संस्कार महोत्सव व सायंकाल संगीत प्रवचन दीप यज्ञ आदि शांतिकुंज की टोली द्वारा की जाएगी। समापन के दिन 25 दिसंबर शनिवार को प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक नौ कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति एवं संस्कार का कार्यक्रम किया जाएगा। सायंकाल 5 बजे से संगीत प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Instructions given regarding electoral rolls through video conferencing Jaunpur News : Rovers and Ranger entry training camp completed Advertisement: पूर्वांचल के प्रचलित ज्वेलरी ब्रांड 'ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेलर्स' की प्रदर्शनी जौनपुर में पहली बार 17 से 20 दिसम्बर 2021 तक | स्थान: होटल रघुवंशी, टी.डी. कालेज रोड, ओलन्दगंज, जौनपुर Jaunpur News : युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, परिजनों ने कराया भर्ती

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent