Jaunpur News : किसानों को संदेश देने के लिए जौनपुर किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Jaunpur News : किसानों को संदेश देने के लिए जौनपुर किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

भाजपा सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ किया: बृजनंदन सिंह

ट्रैक्टर किसानों के उन्नति की प्रतीक है: बृजनंदन सिंह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में जनपद जौनपुर में फतेहगंज बाजार के हनुमान तारा मैदान से मंगलवार को विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली फतेहगंज के मैदान से आरंभ होकर सिकरारा बाजार में जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का सुभारम्भ किसान मोर्चा के प्रदेश मन्त्री बृजनन्दन सिंह ने ट्रैक्टर पूजन कर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह ट्रैक्टर रैली किसानों के सहयोग से किसानों के सम्मान में निकाली गई है, यह कार्यक्रम तीस तारीख तक प्रदेश के हर जिलों में किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रैक्टर किसानों का मान है और किसान हमारे देश की शान हैं। जौनपुर जनपद से आरंभ हुई यह रैली प्रदेश को एक नई दिशा दिखाएगी। हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ किया। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों का दुख दूर किया है। किसानों को ग्रामीण इलाकों में भरपूर बिजली मिल रही है, किसानों को उनके फसलों का भरपूर लाभ मिल रहा है। किसानों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार ने जो निर्णय लिया है वह ऐतिहासिक है।

जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कार्यक्रम में आये हुये किसानों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों हितों के लिए जो काम किया है, वह किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अतुलनीय है। किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार ने जो सहयोग किया है, वह किसानों की आर्थिक समस्याओं को पूर्ण कर अनावश्यक कर्ज की मजबूरी को दूर करेगा। कार्यक्रम के जिला संयोजक भूपाल सिंह भोले सिंह ने कहा कि किसानो की ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या की यह उपस्थिति जौनपुर की राजनीति में भाजपा का लोहा मनवाया और यह सिद्ध कर दिया है कि किसान भाजपा के साथ हैं।

कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री इन्द्रसेन सिंह ने की। इसके पहले आये हुये मुख्य अतिथि बृजनंदन सिंह का जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष गण घनश्याम यादव, लक्ष्मी कांत मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष परशुरामपुर जितेन्द्र मिश्रा, मण्डल महामंत्री सिकरारा विनोद सिंह, उमेश सिंह, जिला सोशल मीडिया दुर्गेश मिश्रा, आकाश मिश्रा, मण्डल मीडिया प्रभारी दिग्विजय सिंह, शुरूवार पट्टी के किसान आद्या प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर उपस्थित रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent