HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तीन युवकों को मारपीट कर किया गया घायल

JAUNPUR NEWS : तीन युवकों को मारपीट कर किया गया घायल

JAUNPUR NEWS : तीन युवकों को मारपीट कर किया गया घायल

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार के पाण्डेयपुर के ग्रामीणो ने शुक्रवार सुबह शाहगंज हाईवे मार्ग स्थित लखनपुर चौराहा पर चक्काजाम कर दिया तथा पुलिस के खिलाफ, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन हाय हाय की नारेबाजी शुरु कर दिया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घन्नेपुर चौराहे पर मनबढ़ युवक आए दिन गांव के लोगो को मारपीट रहे हैं। पूर्व में मारपीट, पत्थरबाजी की घटना में नामजद मुकदमा दर्ज है। फिर भी पुलिस ने दबंगों को गिरफ्तार नहीं किया जिससे शुक्रवार सुबह फिर मनबढ़ युवकों ने गांव के 3 युवकों को पीट कर घायल कर दिया जो जिला अस्पताल में भर्ती है। आए दिन गांव के लोगों से मारपीट कर रहे हैं। पुलिस उदासीन बनी हुई है।चक्काजाम की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, थानाध्यक्ष संजय वर्मा मयफोर्स पहुंच गए। दो दिनों में आरोपितो की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। लगभग डेढ घंटे तक शाहगंज हाईवे पर जाम रहा। घायलों में पाण्डेयपुर गांव निवासी शैलेस मौर्य, प्रियांशु मौर्य, कानिश का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शैलेश एवं प्रियांशु के सिर में गम्भीर चोटे आई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कानिस को हल्की चोटे आई। पूर्व प्रधान धनई मौर्य सहित ग्रामीणों का आरोप है कि घन्नेपुर गांव निवासी कुछ युवक मनबढ़ किस्म के है। गुट बनाकर रहते हैं और हमारे गांव के युवकों को चिंहित कर आए दिन मारपीट रहे हैं। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। आरोप है कि पुलिस उदासीनता से युवकों का हौसला बुलन्द है। दो दिनों में गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read