JAUNPUR NEWS : कम्पोजिट विद्यालय औवार में हजारों की हुई चोरी
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय औवार में रविवार की देर रात्रि चोरों ने दस्तक देकर हजारों का सामान उड़ा ले गये। जानकारी के अनुसार कम्पोजिट विद्यालय औवार में कई कक्षों का बीती रात चोरों ने ताला तोड़ा व उनमें रखें कुर्सियों टाटपट्टियों को अपने साथ उठा ले गये।
चोरों का मन इतने से नहीं भरा तब वह कक्षा में लगे पहाड़ा तालिका सहित तमाम पोस्टर व अंक तालिका को फाड़ दिया। साथ ही कक्षा में लगे पंखे को भी तोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया। आंगनवाड़ी केंद्र की टाइल्स व प्राथमिक, जूनियर की टाइल्स को तोड़कर पूरी तरह से खराब कर दिया। सुबह जब स्कूल के कर्मचारी स्कूल पर पहुंचे तो चोरी हुआ देख भौचक्का रह गये। कर्मचारी ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दिया। प्रधानाध्यापक ने संबंधित थाने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













