HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नपं कार्यालय में सफाई कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

JAUNPUR NEWS : नपं कार्यालय में सफाई कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

JAUNPUR NEWS : नपं कार्यालय में सफाई कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

स्वच्छता पखवाड़े में 154 घण्टे का सफाई अभियान चलाकर की जा रही सफाई
केएस यादव/बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पंचायत जफरबाद कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अपने वार्डो में उत्कृष्ट सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को चेयरमैन उम्मे रहीला व प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम लाल बहादुर के निर्देश पर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत जफरबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला के प्रतिनिधि के तौर पर ओवैश खान व कार्यालय के लिपिक राजमन ने सफाईकर्मियों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। वहीं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के अंतर्गत 154 घंटे के महा सफाई अभियान के तहत वार्ड ताड़तला व हिसारकोट में शिव मंदिर के पास साफ- सफाई की गई। इस दौरान लिपिक राजमन, सफाई सुपरवाइजर वेद प्रकाश, रिजवान, ओमकार, सत्येंद्र तिवारी, सूरज, सौरभ, नवनीत, बृजेश आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read