JAUNPUR NEWS : बन्द घर से नगदी सहित 3 लाख के गहने उठा ले गये चोर
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर के हौज चौमना गांव में एक बन्द घर मे चोरों ने ताला तोड़कर नगदी सहित तीन लाख के गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार को शादी से लौटने के बाद हुई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुरेश चौहान के भदोही के रिश्तेदार के घर शादी थी। परिवार के लोग घर मे ताला बंद करके उसी शादी में शामिल होने चले गए थे। शादी सम्पन्न होने के बाद शनिवार की देर शाम को परिवार के लोग घर लौट आये। घर के बाहर के दरवाजे को खोल कर जब अंदर पहुंचे तो सब के होश उड़ गए। घर के अंदर अलमारी तथा बक्से टूटे पड़े थे।
उनमें रखे सोने की चार सिकड़ी, सोने की चार कान के गहने, छागल 20 हजार नगद आदि चोर लेकर चले गए। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। प्रधान चंदन चौहान सूचना मिलने पर पहुंच गए। रात को ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दिया। घटना से पूरे गांव के लोगों में दहशत है। पुलिस की निष्क्रियता से लोग सहमे हुए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।