JAUNPUR NEWS : चोरों ने बन्द पड़े घर को खंगाला, नगदी व जेवरात लेकर हुए फरार
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत बुधवार की रात में बराई गांव के भेड़िया पुरवा में चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर आभूषण, साड़ी समेत नगदी लेकर चंपत हो गए। भुक्तभोगी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। जानकारी के अनुसार धर्मराज परिवार सहित बाहर रहते हैं। घर की देखरेख उनके छोटे भाई हंसराज का परिवार करता है जो कि गांव में रहता है। सुबह भतीजे प्रशांत ने देखा तो घर के बाहर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो इत्मीनान से चोरों ने पूरा घर खंगालते हुए एक अंगूठी, एक सिकड़ी, पांच साड़ी समेत 80 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। प्रशांत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















