HomeJaunpurJaunpur News: डिजिटल पंजिका व उपस्थिति का होगा पूर्ण बहिष्कार: अमित

Jaunpur News: डिजिटल पंजिका व उपस्थिति का होगा पूर्ण बहिष्कार: अमित

Jaunpur News: डिजिटल पंजिका व उपस्थिति का होगा पूर्ण बहिष्कार: अमित

 जौनपुर। विभाग द्वारा तानाशाही फरमान के तहत 8 जुलाई 2024 से डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल अटेंडेंस) आदेश का उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय के आह्वान पर पूर्ण बहिष्कार करेगा। उक्त बातें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि दिनांक 08 जुलाई 2024 को प्रदेश के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा अपने-अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पठन पाठन का कार्य कराएंगे और 11 जुलाई को इस आदेश के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा शिक्षक/शिक्षिकाओं को 30 ईएल, हाफ सीएल, सप्ताह के दूसरे शनिवार को अवकाश सहित व्यवस्था लागू किये जाने व प्रदेश के शिक्षक/शिक्षिकाओं की पूर्व से लम्बित/बाधित समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किया जाए। परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन विसंगति, स्वास्थ बीमा, पुरानी पेंशन बहाली सहित आवश्यक मुद्दों पर बार बार वार्ता और ज्ञापन देने के बावजूद भी अभी तक इन जायज माँगों को माना नहीं गया। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा घोषित आन्दोलन कार्यक्रम के तहत 8 जुलाई को अपने-अपने विद्यालय पर काली पट्टी बांधकर इस तुगलकी फरमान के विरोध में निर्भीक व निडर होकर एकजुट स्वर में आवाज उठाएं। जनपदीय इकाई मजबूती से आपके साथ खड़ी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read