HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गोमती नदी में मगरमच्छ देख मचा हड़कम्प

JAUNPUR NEWS : गोमती नदी में मगरमच्छ देख मचा हड़कम्प

JAUNPUR NEWS : गोमती नदी में मगरमच्छ देख मचा हड़कम्प

जौनपुर। नगर के पचहटियां स्थित सूरज घाट रामघाट के मध्य गोमती नदी किनारे कच्चे स्थान पर मगरमच्छ देख क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आसपास के लोगों ने नदी में तैर रहे 10 फिट लम्बे मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं नदी में अन्तेष्ठि के बाद स्नान करने वाले लोगों के लिये अब डर व भय का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग दो दिनों से गोमती नदी में बार बार मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। जिसकी लंबाई लगभग 10 फिट के आस पास है। नदी के बगल के अन्य कई लोगों ने भी मगरमच्छ दिखने की बात कही है। लोगों ने बताया कि शनिवार तथा रविवार दो दिन लगातार मगरमच्छ देखा गया है। नदी के किनारे विचरण करने वाले पशुओं व स्नान करने वालों के लिए अब खतरा उत्पन्न हो गया है। घाट किनारे के लोगों ने बताया कि लगभग दो मगरमच्छ लोगों ने नदी में तैरते हुए देखा है। गोमती नदी पचहटियां क्षेत्र में मगरमच्छ कैसे और कहां से आया, यह लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। लोग अचंभित होने के साथ साथ अब भयभीत नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये मगरमच्छ सूरज घाट से लेकर रामघाट के मध्य विचरण कर रहे हैं। सूरज घाट पर स्नान करने तथा रामघाट पर अंत्येष्टि पूर्व एवं बाद स्नान करने वाले लोगों के लिये जान का खतरा अब मंडरा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की अपील किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read