Jaunpur News : भाजपा सरकार में हुई सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकारः राजमती सरोज

Jaunpur News : भाजपा सरकार में हुई सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकारः राजमती सरोज

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भारत के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार हुई है। उक्त बातें महिला मोर्चा की भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजमती सरोज ने पट्टीनरेन्द्रपुर गांव में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान कही। भाजपा सरकार की महिला कल्याणकारी नीतियों के विषय में उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड, अवंती बाई लोधी, ऊदा देवी और झलकारी बाई महिला बटालियन के गठन की बात बताई।

भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा कुसुम सिंह ने भी महिलाओं को जागरूक करते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य विकास के विषय में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर 32 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ऊषा तिवारी, मीरा सिंह, गति सिंह, सलोना गुप्ता, सुषमा शुक्ला, अर्चना, कान्ती रावत, मनभावती खरवार, चन्द्रकला रजक आदि मौजूद रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent