Jaunpur News : एक सप्ताह से थाना व चौकी का चक्कर लगा रहा पीड़ित, फिर भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
थानाध्यक्ष के आदेश के बाद भी मुकदमा दर्ज करने में हीला-हवाली करते हैं मातहत
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी थाने पर तहरीर देने के बाद भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि स्थानीय प्रशासन हमलावरों के प्रभाव में आकर कार्यवाही करने से कतरा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरौली निवासी दलि अहमद पुत्र स्व. रुस्तम अहमद ने बताया कि 6 सितम्बर 2022 को घर का सामान जमालापुर से लेकर अपने घर जा रहा था।












