HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : असलहे से आतंकित कर बदमाश 40 हजार रुपये व...

JAUNPUR NEWS : असलहे से आतंकित कर बदमाश 40 हजार रुपये व मोबाइल लूटे

JAUNPUR NEWS : असलहे से आतंकित कर बदमाश 40 हजार रुपये व मोबाइल लूटे

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उसरहटा गांव के समीप बुधवार को बाइक सवार दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने युवक को असलहे से आतंकित कर 30 हजार रुपए नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी आदिल पुत्र इश्तियाक अपनी बाइक से बुधवार की दोपहर करीब दो बजे उसरहटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि ईदगाह के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। असलहे के बल पर आतंकित करते हुए उसके पास रखे 40 हजार रुपए नगदी व उसकी मोबाइल लूटकर कर रफीपुर की तरफ भाग निकले।पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। सीसी टीवी फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read