HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : युवा शक्ति के प्रयोग से देश ऊंचाइयों तक पहुंचेगा:...

JAUNPUR NEWS : युवा शक्ति के प्रयोग से देश ऊंचाइयों तक पहुंचेगा: डा. राज बहादुर

JAUNPUR NEWS : युवा शक्ति के प्रयोग से देश ऊंचाइयों तक पहुंचेगा: डा. राज बहादुर

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ परिसर इकाई द्वारा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डा.राज बहादुर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयंसेवक एवं सेविका को अपने व्यक्तित्व के विकास के साथ अपने देश की मिट्टी से जुड़े रहने की जरूरत है तभी हम देश को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। हमारे देश के युवा में बहुत शक्ति है जिसका प्रयोग करके हम अपने देश को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां प्रथम स्थान पर रवींद्र प्रजापति, सत्यम सिंह द्वितीय स्थान पर अभिषेक कुमार, अजीत वर्मा तृतीय स्थान पर प्रिया, बबिता रहे।
रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई कार्यक्रम अधिकारी विशाल यादव। फार्मेसी के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई जिसमें मिट्टी से जुड़े हुए हम हिंदुस्तानियों के बारे में दर्शाया गया। तीसरा कार्यक्रम पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान पर नम्रता यादव, शेषाद्रि राय, बबिता द्वितीय स्थान पर उमंग श्रीवास्तव, अमन कुमार तृतीय स्थान अंकित चौधरी, मोनू गौतम पर निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अजय मौर्या ने किया। चौथा कार्यक्रम फार्मेसी के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अगुवाई नितेश कुशवाहा ने किया।
संचालन डा. विनय वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डा. दिनेश कनौजिया ने किया। इस अवसर पर डा. शशिकान्त यादव, अंकित सोनकर ‘आभास’, उमंग श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, आलोक मौर्य, पवन कुमार, भास्कर, अभिषेक कुमार, रीतिषेक, प्रभात आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read