HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तहसील प्रशासन ने चलाया वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

JAUNPUR NEWS : तहसील प्रशासन ने चलाया वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

JAUNPUR NEWS : तहसील प्रशासन ने चलाया वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

क्षेत्र में लगाये गये लगभग 30 हजार पौधे
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पौधरोपण के महाअभियान में आहूति देने हेतु उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन प्राण प्रण से जुटा रहा। तहसील क्षेत्र में लगभग 30 हजार पौधरोपण कराया गया। जहां जहां पौधरोपण हुआ एसडीएम ने सुरक्षा का शपथ भी दिलाया। सेन्ट थामस इण्टर कालेज मल्लुकपुर, बद्दोपुर गांव, तहसील परिसर समेत दर्जनों विद्यालय में पौधरोपण कराया गया।

सेन्ट थामस इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की आधारशिला है। बगैर वृक्षों के आक्सीजन नहीं, बगैर आक्सीजन जीवन नहीं। लिहाजा हर खेत में मेड़ व हर मेड़ पर पेड़ आवश्यक है। पौधा लगाना ही बड़ी बात नहीं है सबसे जरूरी उसको सुरक्षित रखना है। सभी शपथ लें कि पौधरोपण के साथ सुरक्षा भी प्राथमिकता होगी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक एंटोनी सामी, अनिल सिंह, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read