JAUNPUR NEWS : उचित कार्ययोजना बनाकर विद्यालय को निपुण बनायें शिक्षक: डा. राकेश

JAUNPUR NEWS : उचित कार्ययोजना बनाकर विद्यालय को निपुण बनायें शिक्षक: डा. राकेश

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक डायट प्राचार्य डॉ राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने प्राचार्य एवं प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता आरएन यादव का बुकें देकर स्वागत किया और वरिष्ठ एआरपी द्वारा एसआरजी डॉ अखिलेश सिंह को बुकें देकर स्वागत किया। शिक्षक संघ के बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह एवं जनपदीय संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्राचार्य को बुकें देकर स्वागत किया। स्वागत की कड़ी के बाद औपचारिक रूप से बैठक की शुरुआत हुई।

उदयभान कुशवाहा ने बक्सा विकास खंड को निपुण बनाने की कार्य योजना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुये उनके द्वारा चलाए गए नवाचारों की प्रशंसा किया। इसके बाद कृषि वैज्ञानिक अमित द्वारा किसान मेले में अभिभावकों के समक्ष TLM का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसके बाद 3 प्रधानाध्याप मनीष सोमवंशी, मनोज उपाध्याय और संजय यादव ने अपने विद्यालय को कैसे निपुण बनाया जाएगा, के संबंध में विस्तृत रूप से अपनी कार्ययोजना को प्रस्तुत किया।

SRG अखिलेश सिंह ने विद्यालय विकास योजना 20 मार्च तक सभी बच्चों को एबीसी में रखेंगे, इसके लिए विस्तार से विद्यालय संचालन एवं कैसे एसेसमेंट किया जाएगा, के बारे में बताया। प्रभारी प्रवक्ता आरएन यादव ने कहा कि हम संयुक्त रूप से मिलकर के ही अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बना सकते हैं। आइए हम लोग प्रयास करें कि हम अपने विद्यालय को संयुक्त रूप से मिलकर निपुण बनाएं।
प्राचार्य जिला शिक्षण संस्थान ने सभी को प्रेरित करते हुए एक रूप—रेखा देते हुये एक नया आयाम दिया। आज मैं जौनपुर में हूं तो जौनपुर को भी शिक्षक बेहतर काम कर रहे हैं। वे सभी शिक्षक गण बहुत ही प्रिय हैं और जो नहीं कर रहे हैं, वह भी प्रिय हैं। किस कारणों से नहीं कर रहे हैं। हमें केवल इसकी जानकारी करने की जरूरत है।

मैं उसके तक पहुंच लूंगा और उसको जो भी सहायता होगा, जो भी चीजों की आवश्यकता होगी, हम देंगे और बनारस की तरह हम जौनपुर के विकास खंड वार कम से कम 10 से 15 विद्यालयों को एक मॉडल विद्यालय का बनाने का प्रयास करेंगे। आश्वासन देता हूं कि आप लोग हमें अपने विकास खंड व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़े।

उन्होंने कहा कि मैं सभी के कार्यों की सराहना और जो भी सुझाव देना होगा, हम देते सभी को निर्देश देते रहेंगे और उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। हमारा जनपद NAT NIPUN Assessment Test first में छठें स्थान पर है। अब हम पहले या दूसरे स्थान पर आएंगे जो नेट द्वितीय की परीक्षा होगी, उसमें प्रथम या द्वितीय स्थान अवश्य लायेंगे। अंत में सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी को अपनी बात को समाप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी बक्सा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent