HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी होते हैं शिक्षक: सोनी

JAUNPUR NEWS : राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी होते हैं शिक्षक: सोनी

JAUNPUR NEWS : राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी होते हैं शिक्षक: सोनी

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने शिक्षक दिवस पर संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में डॉ. रिजवी लर्नर्स स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रुचि शर्मा एवं मीना रिजवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य तहसीन फात्मा को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर समानित किया। इसके साथ ही केक काटते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं स्कूल की शिक्षिका सैम्युन निशा, मुक्ता, शाहाना, इशरत तथा जरीन को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि देश का भविष्य छात्र होता है और छात्र को उचित मार्गदर्शन शिक्षक ही करते हैं। डॉ. रुचि शर्मा ने कहा कि बच्चों के साथ हम सभी को अपने गुरु का सम्मान हमेशा करना चाहिये। तहसीन फात्मा ने कहा कि सभी बच्चों को अपने शिक्षक द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सरला महेश्वरी, ममता कश्यप, किरन जायसवाल, अंजना गुप्ता, निशा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सरला महेश्वरी ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक किरन जायसवाल ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read