HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छात्र—छात्राओं ने लगाये आकर्षक स्टाल

JAUNPUR NEWS : छात्र—छात्राओं ने लगाये आकर्षक स्टाल

JAUNPUR NEWS : छात्र—छात्राओं ने लगाये आकर्षक स्टाल

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सबरहद गांव स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी कक्षाओं के बच्चों ने आकर्षक स्टाल लगाया जिसमें बैलून गेम, मछली गेम आदि लोगों को काफी पसंद आया। स्वाद की बात करें तो ईद की याद दिलाने वाली सेवई, होली की याद दिलाने वाली गुझिया और क्रिसमस के स्पेशल केक का स्वाद सभी ने चखा। साथ ही मोमोज, छोला भटूरा, पनीर राइस, चूड़ा मटर आदि ने भी सभी को अपने प्रति आकर्षित किया। प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला क्रिसमस का पर्व शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों का स्वस्थ मनोरंजन करना है। साथ ही व्यवसाय के बारे में जानकारी देना और उनके अंदर सेवा भावना भी उत्पन्न करना है। उन्होंने बताया कि इस मेले से जो भी आय होगी वह जरूरतमंदों के मदद में दी जाएगी। अभिभावकों द्वारा इस मेले में सहयोग की भावना से खरीदारी की गई और सभी ने आयोजन की जमकर तारीफ की। बता दें कि पूरे मेले के दौरान आस—पास के तमाम लोगों की भी मौजूदगी रही। मेले को सफल बनाने में अध्यापक अध्यापिकाओं सहित छात्र—छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read