HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 'अगले बरस तू जल्दी आना' जयघोष से बप्पा जी...

JAUNPUR NEWS : ‘अगले बरस तू जल्दी आना’ जयघोष से बप्पा जी की प्रतिमाएं विसर्जित

JAUNPUR NEWS : ‘अगले बरस तू जल्दी आना’ जयघोष से बप्पा जी की प्रतिमाएं विसर्जित

श्री गणपति पूजा महासमिति के नेतृत्व में सात दिवसीय उत्सव सम्पन्न
वैभव वर्मा
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव का सकुशल समापन हो गया। भगवान श्री गणेश प्रतिमा को आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बने शक्ति कुंड में विसर्जन किया गया। समस्त पूजन समितियों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाकर शहर के अहियापुर मोड़ पर क्रमबद्ध रूप से लगाया जहां आई०ए०एस अभिषेक सिंह व डॉ० राम सूरत मौर्या प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने मुख्य संरक्षक अवधेश चतुर्वेदी के निर्देशन में विधि विधान से पूजा करते हुये नारियल फोड़कर झंडी दिखाकर समस्त प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ रवाना किया। समस्त प्रतिमाएं हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष पर पहुँचीं जहां निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में मौजूद सोम कुमार वर्मा, डॉ० अंजना सिंह, उर्वशी सिंह, नीरज शाह, अमर सेठ व दिलीप शुक्ला ने शोभायात्रा, सजावट, झांकी सहित अन्य चीजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए आगे बढ़ाया। यहां से समस्त प्रतिमाएं शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सद्भावना पुल के पास बने शक्ति कुंड पर पहुंची जहां पूजन आरती करने के पश्चात अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष के साथ नम आँखों से बप्पा को विदाई दी गयी। शोभायात्रा में इसरो व अंतरिक्ष के तर्ज पर बनी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिये समाजसेवी संगठनों द्वारा नि:शुल्क स्टाल लगाया गया। शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में पी०ए०सी०, पुलिस बल, फायर बिग्रेड एम्बुलेंस तैनात दिखी। विसर्जन मेला में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी चक्रमण करते दिखे। विसर्जन स्थल पर बड़ी प्रतिमा की विसर्जन के लिये महासमिति द्वारा हाइड्रा क्रेन की व्यवस्था की गई थी। सभी का स्वागत महासमिति के अध्यक्ष संजय जाण्डवानी एवं आभार मुख्य ट्रष्टी संजीव यादव एडवोकेट ने किया। विसर्जन को सफल बनाने में नवीन सिंह बसगोती संयोजक, अरशद कुरैशी, दीपक जावा महासचिव, प्रिंस सेठ कोषाध्यक्ष, विशाल खत्री उपाध्यक्ष, आशीष बोस, मनोज मौर्या, शशि साहू, वैभव वर्मा, चंदशेखर निषाद, अखिलेश मौर्या, रंजीत साहू, आदर्श श्रीवास्तव, हर्षित गुप्ता, अभिषेक सेठ, चंद्रेश यादव, प्रेम दर्शन विश्वकर्मा, मनीष वर्मा आदि लोगों ने अतुलनीय सहयोग किया।
कार्यकम में लोलारक दुबे, संजय अस्थाना, मयंक श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, निखिलेश सिंह, विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, डॉ० ब्रह्मेश ब्रमेश शुक्ला, आनंद निषाद बच्चा सभासद, रमेश शर्मा सभासद, विशाल सिंह, सन्तोष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। पूरी रात कार्यक्रम का संचालन आलोक वैश्य व डा. हर्षित गुप्ता और चंद्रशेखर गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read