डीएम ने ध्वस्तीकरण किये जाने वाले भवनों का किया निरीक्षण

डीएम ने ध्वस्तीकरण किये जाने वाले भवनों का किया निरीक्षण

केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मेडिकल कालेज में शामिल महिला अस्पताल में ध्वस्तीकरण किये जाने वाले पुराने भवनो का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल के पीछे हिस्से में काफी संख्या में बायो मेडिकल डस्ट के फेके जाने व गंदगी देख कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये अस्पताल के प्रभारी अधिकारी को चेतावनी देते हुये दो दिवस के अन्दर पूरे अस्पताल परिसर की सफाई कराने के साथ ही बड़ा कूड़ेदान रखवाने का निर्देश दिया। महिला अस्पताल के कुछ चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि बगल में संचालित एमसीएच अस्पताल से कूड़ा फेक दिया जाता है जिस पर जिलाधिकारी ने एमसीएच अस्पताल के प्रभारी को बुलाकर कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि अपने अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल डस्ट को रखने के लिये डम्प स्थल बनवाये तथा नियमानुसार उसे निष्प्रयोज्य करवाने हेतु हटवाया जाय। उन्होने कहा कि दो दिन के बाद पुनः निरीक्षण कराया जायेगा यदि कही गंदगी पायी जाती है तो सम्बन्धित चिकित्सक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसआर, जेआर यूनिट के साथ-साथ नर्सिंग कालेज के प्रस्तावित भूमि का भी भ्रमण कर निरीक्षण किया। उक्त दौरान परियोजना प्रबन्धक राजकीय निर्माण निगम द्वारा बताया गया कि 120 बेड व एसआर, जेआर व नर्सिंग कालेज अस्पताल के पुराने भवनो के ध्वस्तीकरण के उपरान्त बनाया जाना प्रस्तावित है। ध्वस्तीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, प्राचार्य मेडिकल कालेज, डॉ. आरबी कमल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा, अधिशासी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला