HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर...

JAUNPUR NEWS : प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में

JAUNPUR NEWS : प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में

अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी-अण्डर 20 प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 दिसम्बर तक जौनपुर में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जौनपुर के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर बालक कबड्डी का जनपदीय चयन परीक्षण 3 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 31 दिसम्बर को 20 वर्ष या उससे कम अर्थात जन्म 1 जनवरी 2004 के बाद का होना चाहिए। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 5 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read